![]()
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सांगोद नगर की विभिन्न बस्तियों में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान कईं जगहों पर गंदगी के ढेर देखकर मौजूद नगर पालिका अधिकारियों पर भड़क उठे। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि दोबारा कचरे के ढेर दिखे तो अधिकारियों पर कार्रव
ऊर्जा मंत्री वार्ड 21 में रैगर बस्ती, रामदेव मंदिर के आसपास क्षेत्र में पहुंचे। जहां साल भर से बंद सामुदायिक शौचालय को शुरू करने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि इसे तोड़कर दो महीने में आधुनिक शौचालय बनाकर शुरु किया जाए। इसके बाद संस्कृत विद्यालय के आसपास गंदगी पर भी मंत्री नागर ने नाराजगी जताई। हरिजन बस्ती में रोड पर रखे कचरा पात्र से आसपास कचरा बिखर रहा था। जिस पर मंत्री नागर ने बड़ा कचरा पात्र रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि दोबारा यहां कचरा फैला हुआ नहीं दिखना चाहिए। कईं खाली प्लॉट में गंदगी के ढेर लगे थे और उसमें जानवर घूम रहे थे। मंत्री नागर ने नगर पालिका अधिकारियों को बुलाकर प्लॉट मालिकों को नोटिस देने के लिए कहा। वहीं इन प्लॉट्स में जाली लगाकर गंदगी और जानवरों को रोकने के लिए भी निर्देशित किया। रिवरफ्रंट बाईपास पर चल रहे नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण करने और गुणवत्तापूर्ण करने को कहा।
अस्पताल में पर्ची काउंटर बढ़ाएं मंत्री नागर राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय सांगोद पहुंचे। वहां पर पर्ची काउंटर पर आउटडोर मरीजों की भीड़ देखकर उन्होंने पर्ची काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए। चिकित्सालय प्रभारी रविकांत मीणा से कहा कि फिलहाल टीन शेड के नीचे आउटडोर की पर्ची के लिए काउंटर बनाया जाए। जिससे मौसमी बीमारियों के मरीज की संख्या दो हिस्सों में बंट जाएगी और ज्यादा देर खड़े नहीं रहना पड़ेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments