![]()
डूंगरपुर जिले में 8 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने डूंगरपुर जिले में 8 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने 8 सितंबर को जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र और मां बाड़ी केन्द्र में छुट्टी की घोषणा क
कलेक्टर के आदेश के अनुसार जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र और मां बाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। यह छुट्टी कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्टूडेंट्स के लिए लागू होगी।
स्कूलों और केंद्रों के कर्मचारियों को कार्यालय आना होगा। वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रशासनिक कार्य करेंगे। जिले के सभी संस्था प्रधान, आंगनबाड़ी और मां बाड़ी केंद्रों के प्रभारियों को इस आदेश का पालन करना होगा। यह निर्णय लगातार हो रही बारिश और स्टूडेंट्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments