☜ Click Here to Star Rating



मोरन नदी पुलिया पर एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया।

डूंगरपुर के वरदा थाना क्षेत्र के जकड़ा गांव में मोरन नदी पुलिया पर एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। ये देख लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने रस्सियों के सहारे युवक को काफी मशक्कत के बाद बचाया। इसके बाद पुलिस प्रशासन और लोगों ने राहत की सांस ली।

.

वरदा थाना क्षेत्र के जकड़ा गांव में रविवार शाम के समय घटना हुई। रामा (50) पुत्र सवजी गुदा पैदल-पैदल घर की तरफ जा रहा था। मोरन नदी पर जकड़ा पुलिया को पार करते समय अचानक से पानी का तेज बहाव आया और वह पानी में बह गया। इससे पुलिया के किनारों पर मौजूद लोग चिल्लाने लगे। वहीं कई लोग उसे बचाने में जुट गए। पानी के तेज बहाव में युवक कुछ दूर जाकर बीच में अटक गया। सूचना पर वरदा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। गोताखोर और लोगों की मदद से रस्सियां डाली गईं। पानी के तेज बचाव में फंसे युवक को काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading