☜ Click Here to Star Rating



युवा शक्ति मंच राजस्थान की ओर से रविवार को जलमहल ब्रह्मपुरी से दशहरा मैदान आदर्श नगर तक भगवा रैली निकाली जाएगी। रैली का मार्ग जलमहल से रामगढ़ मोड़, पुरानी चुंगी, दिल्ली रोड, टी.पी. नगर, रोटरी सर्किल, जवाहर नगर बाईपास होते हुए पंचवटी सर्किल तक रहेगा।

.

रैली के चलते दोपहर 12 बजे से शाम तक शहर के कई मार्गों पर यातायात डायवर्जन रहेगा। आमेर, जलमहल, दिल्ली रोड, गलता गेट, टी.पी. नगर पुलिया, रोटरी सर्किल और पंचवटी सर्किल की ओर आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा। दिल्ली व आगरा रोड की ओर से आने वाले भारी वाहनों को रिंग रोड व एक्सप्रेस-हाईवे पर डायवर्ट किया जाएगा।

बसों और भारी वाहनों के लिए डायर्वजन

  • दिल्ली रोड की ओर से आने वाले ट्रक-ट्रेलर दोपहर 12 बजे से चंदवाजी तिराहा से एक्सप्रेस-हाईवे पर डायवर्ट किए जाएंगे।
  • आगरा रोड से आने वाले भारी वाहन बगराना से रिंग रोड की ओर भेजे जाएंगे।
  • दिल्ली की तरफ जाने वाली बसें (वाया शाहपुरा, कोटपूतली) 12 से 3 बजे तक सिन्धी कैम्प से सीकर रोड होते हुए दिल्ली रोड जा सकेंगी।
  • आगरा रोड से सिन्धी कैम्प आने-जाने वाली बसों के लिए भी विशेष वैकल्पिक रूट निर्धारित किए हैं।

पार्किंग व्यवस्था:

  • रैली मार्ग पर दोपहर 12 बजे से सभी प्रकार की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
  • रैली में भाग लेने वाले वाहनों की पार्किंग जलमहल पाल, अंदरूनी रोड और दशहरा मैदान परिसर में की जाएगी।

परीक्षार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था: रैली के कारण ट्रैफिक दबाव और डायवर्जन से परीक्षार्थियों को परेशानी न हो, इसके लिए रोटरी सर्किल और धोबीघाट सर्किल पर मोबाइल वैन तैनात रहेंगी। यातायात पुलिस ने अपील की है कि परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकले और रैली मार्ग से बचते हुए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। यातायात व्यवस्था और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी के लिए यातायात हेल्पलाइन 1095 पर संपर्क किया जा सकता है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading