![]()
जिलेभर में इन दिनों स्कूली प्रतियोगिताओं के आयोजन हो रहे हैं। लेकिन अधिकांश जगह स्थिति ये हैं कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं ऐसे मैदानों पर हो रही है, जहां खेलने लायक स्थिति नहीं है।
इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि राज्य स्तर पर टीम भेजने के लिए प्रतियोगिताएं कराए जाना जरुरी है। मैदान की स्थिति सुधारे जाने के लिए धीरे-धीरे प्रयास हो रहे हैं। इसके लिए कोई विशेष बजट भी नहीं मिलता है। ये आयोजकों एवं भामाशाह के सहयोग से सम्पन्न होते रहे हैं। पैवेलियन मैदान जो ऐतिहासिक होने के साथ ही जिले के मुख्य मैदानों की स्थिति रखते हैं। लेकिन वहां भी हालत खराब है। कंकड़, ऊबड़-खाबड़ स्थिति के साथ ही बारिश में कीचड़ फैल जाता है।
उप जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि खेलों के लिए कोई विशेष बजट नहीं आता है। जिला स्तरीय तीरंदाजी, शतरंज प्रतियोगिता 17-19 टोंक, ताईक्वांडो 17-19 सँवरिया टोडा, कबड्डी 17, सोहेला पीपलू, कबड्डी 19 झिराना पीपलू, टेबल टेनिस 17-19 मालपुरा, नेटबाल 17-19 पलई उनियारा, हॉकी 17-19 नासि दा देवली, राइफल शूटिंग 17-19 टोंक, कराटे 17-19 लहन टोंक, वुशू 17-19 संवारिया टोडा, लॉन टेनिस टोंक में रविवार से होगी। हैंडबाल 14 छात्र थांवला, नेटबाल 14 थांवला, वालीबाल 14 आयुवर्ग लांबाहरिसिंह में होगी। लांबाहरिसिंह। 69वीं जिलास्तरीय अंडर -14 छात्र/छात्रा वॉलीबॉल 2025-26 खेलकूद प्रतियोगिता लांबाहरिसिंह नगर पालिका के गुलगांव राउप्रावि में चार दिवसीय प्रतियोगिता 14 सितंबर से 17 सितंबर तक आयोजित होनी है। शिक्षा विभाग ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ऐसे गांव को चुना जहां खेल मैदान बरसाती पानी के चलते दलदल का रूप ले रखा है। जिसे सुधारे जाने के लिए ट्रैक्टर चलाकर मिट्टी डाली जा रही है। प्रतियोगिता के लिए 10 बाय 8 का खेल मैदान आवश्यक है।
लेकिन जहां प्रतियोगिता के लिए खेल मैदान तैयार किया जा रहा है, वो खेत जैसी उबड़ा खाबड़ जमीन है। यहां गिली जमीन होने से गड्ढे हो गए। प्रतियोगिता की एक दिन पहले भी स्वयं शिक्षक ट्रैक्टर चलाकर मैदान तैयार करने में जुटे हैं। खेलने के मैदान की ही दुर्दशा नहीं है। जिलेभर से आने वाली टीमों को ठहराने के लिए भी उचित व्यवस्था नहीं है। स्कूल की बजाए घरों में टीमों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। प्रतियोगिता के संयोजक जगदीश पोषक ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 20 टीमों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ है। लांबाहरिसिंह में खेल मैदान खेलने लायक नहीं। लांबाहरिसिंह। इस मैदान पर होनी है वॉलीबॉल प्रतियोगिता।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments