सिकंदरा| चिकित्सा विभाग को बिना डिग्रीधारी झोलाछापों द्वारा मरीजों के किए जा रहे उपचार की मिल रही शिकायतों के बाद शनिवार को विभाग हरकत में आया। बीसीएमएचओ डॉ. ओमप्रकाश सैनी के नेतृत्व में टीम ने झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही निजी हॉस्पिटलों क
उन्होंने बताया कि विभाग की इस कार्रवाई की भनक मिलने पर कई जगह झोलाछाप दुकानों को बंद कर भाग छूटे। डॉ. सैनी ने बताया कि कस्बे में कुछ स्थानों पर निरीक्षण कर उनसे दस्तावेज मांगे गए हैं, साथ ही निजी अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां के रिकॉर्ड की भी जांच की है। उन्होंने बताया कि झोलाछापों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मरीजों के हितों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments