☜ Click Here to Star Rating


डूंगरपुर में पुलिस हिरासत में एक युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन जारी।

डूंगरपुर में पुलिस हिरासत में एक युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। कलेक्ट्री के सामने चल रहे इस पड़ाव में ​​आज बीएपी सांसद राजकुमार रोत भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारी आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्र

.

यह मामला दोवड़ा थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार को दोवड़ा पुलिस ने देवसोमनाथ कलारिया निवासी दिलीप अहारी को डूंगरपुर शहर में उसकी बुआ के घर से चोरी के एक मामले में पकड़ा था। थाने में पूछताछ के दौरान दिलीप की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया।

दिलीप की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही उसके परिजन और गांव के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए और हंगामा किया। परिजनों ने दोवड़ा पुलिस पर दिलीप के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। इस विरोध प्रदर्शन में बीएपी नेता भी शामिल हो गए।

धरने में बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने दोषी पुलिसकर्मियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की।

धरने में बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने दोषी पुलिसकर्मियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की।

रविवार शाम को आसपुर विधायक उमेश डामोर दोवड़ा थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सोमवार को दोवड़ा तिराहे पर दो बार जाम लगाने का प्रयास किया गया। इस दौरान सराडा डीएसपी चांदमल सिंघारिया की कार पर पथराव और तोड़फोड़ भी हुई। इसके बाद सोमवार शाम से विधायक अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्री पर धरने पर बैठ गए।

मंगलवार को तीसरे दिन भी आसपुर विधायक का धरना जारी रहा। बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने कलेक्ट्री पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग उठाई कि यदि युवक के साथ कोई अनहोनी होती है, तो परिवार के एक सदस्य को नौकरी और एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए।

एसपी ने कहा : अफवाहों पर ध्यान नहीं दे एसपी मनीष कुमार ने कहा कि चोरी के मामले में पूछताछ के लिए युवक को लेकर आए थे। तबीयत बिगड़ने पर उसे भर्ती करवाया था। युवक की हालत अभी स्थिर है। किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की गलत पोस्ट नहीं करे। इस पर पूरी निगरानी रखी जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading