राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत नवरात्रि और दशहरे के त्यौहार को देखते हुए कोटा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से सोमवार और मंगलवार को सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एव

70 किलो दूषित पनीर नष्ट करवाया
अभियान के दौरान जिले के कुल छह प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इसमें 70 किलो दूषित पनीर और 258 लीटर अवधि पार ऑरेंज जूस नष्ट करवाया गया। वहीं, बोरखेड़ा स्थित एक फर्म पर मिनट मेड ब्रांड के 200 एमएल की 1290 बोतलें एक्सपायरी जूस की मिलीं, जिन्हें मौके पर नष्ट किया गया। इसके अलावा एक फर्म से 101 किलो घी सीज किया गया। निरीक्षण के दौरान एक नमूना घी, तीन नमूने हींग और एक नमूना पनीर का खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लिया गया, जिन्हें जांच के लिए कोटा प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दुकानों पर कार्रवाई करते खाद्य विभाग के अधिकारी
दशहरे के मेले को ध्यान में रखते हुए कोटा शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है। आने वाले दिनों में मिष्ठान भंडार, बेकरी, रेस्टोरेंट, मैस, डेयरी प्रोडक्ट्स विक्रेता और मेले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों पर भी इसी तरह सघन अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण सक्सेना, संदीप अग्रवाल और मौजीलाल कुम्भकार शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments