![]()
आंदोलन करने से पहले कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करने पहुंचे समर्थकों के साथ संदीप ओला।
प्रदेश भर में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्रों का विरोध तेज हो गया है। अलवर में छात्रनेता संदीप ओला के नेतृत्व शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे मिनी सचिवालय का घेराव करेंगे।
छात्र नेता संदीप ओला ने बताया कि प्रदेश में 3 साल से छात्रसंघ चुनाव बंद हैं। बीजेपी सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था कि सत्ता में आने पर छात्रसंघ चुनाव बहाल कर दिए जाएंगे। अब सरकार को आए डेढ़ साल से अधिक समय हो चुका। लेकिन चुनाव बहाल नहीं कराए। जिसके कारण प्रदेश भर के कॉलेज स्टूडेंट्स में जमकर विरोध है। बीजेपी युवा विरोध सरकार है। जो नहीं चाहती कि किसान के बेटे छात्रसंघ चुनावों में जरिए राजनीति में आएं। वरना सरकार छात्रसंघ चुनाव कराती। अब युवा ही सरकार के सामने खड़ें होंगे। ताकि सरकार को युवाओं की ताकत का अहसास हो। इसको लेकर गुरुवार को सैंकड़ों युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह, विधायक ललित यादव, विधायक कांती मीणा, विधायक मांगीलाल मीणा, जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, संजय यादव, दीनबंधु शर्मा व मुकेश जूली से मिले। सबने आंदोलन में पूरी ताकत से भाग लेने का आह्वान किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments