☜ Click Here to Star Rating



कलेक्टर ने पंचायत समिति भवानीमंडी की ग्राम पंचायत मिश्रौली में जनसुनवाई की।

झालावाड़ में त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पंचायत समिति भवानीमंडी की ग्राम पंचायत मिश्रौली में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई की अध्यक्षता जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने की।

.

कलेक्टर ने उपस्थित जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की मंशानुसार ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की समस्याओं के निपटारे में कोई कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ उन्हें राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित करवाया जाए।

कलेक्टर ने सख्त आदेश दिए कि किसी भी राजकीय स्कूल , कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र या चिकित्सा संस्थान का भवन अगर जर्जर अवस्था में है, तो उसे संचालित न किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे जर्जर विद्यालयों में बच्चों को न बैठाया जाए और इन भवनों को ध्वस्त करवाने की कार्यवाही सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से सुनिश्चित की जाए।

जनसुनवाई के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल मिश्रौली में पानी की निकासी की समस्या सामने आई। कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी को जांच कर पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने और शीघ्र कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए।

साथ ही, पास में स्थित पुराने पुलिस थाने की भूमि को स्कूल निर्माण के लिए आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश तहसीलदार को दिए गए।

मिश्रौली में बेसहारा पशुओं के सड़कों पर घूमने से होने वाली समस्या के समाधान के लिए कलेक्टर ने स्थानीय गोशाला को पशुओं की संख्या के आधार पर अनुदान राशि बढ़ाने के संबंध में पशुपालन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए।

ग्रामीणों द्वारा ग्राम मिश्रौली में नाहरघट्टा रोड़ पर स्थित तीन पुराने जर्जर राजकीय भवनों को गिराने की मांग पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही कर इन भवनों को ध्वस्त कराने के निर्देश दिए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading