![]()
डूंगरपुर में एसपी मनीष कुमार के नेतृत्व में शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।
डूंगरपुर में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन और विभिन्न आदिवासी संगठन कार्यक्रम आयोजित करेंगे। शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।
एसपी मनीष कुमार के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में एएसपी अशोक मीणा सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल हुए। फ्लैग मार्च गैप सागर झील की पाल से शुरू हुआ। यह तहसील चौराहा, पुराना बस स्टैंड, ओटा, शास्त्री मार्ग, कॉलेज रोड और नया बस स्टैंड होते हुए वापस गैप सागर की पाल पर संपन्न हुआ।
मार्च के दौरान एसपी ने आदिवासी समाज से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि पुलिस विश्व आदिवासी दिवस को लेकर पूरी तरह सतर्क है। शहर में जगह-जगह चेकपोस्ट लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए 400 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
इसके अलावा, तीन कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इनसे पूरी निगरानी रखी जाएगी और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। शहर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत आदिवासी पार्टी विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम आयोजित करेगी।
साथ ही, जिला प्रशासन और जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से सागवाड़ा के महिपाल खेल मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments