![]()
डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रिम पर कार दौड़ाने से चिनगारी निकती रही।
डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक ढाबे पर शराब पीने के दौरान हंगामा हो गया। इसके बाद हुए पथराव से बचने के लिए युवकों ने फॉरच्यूनर को थाने की ओर दौड़ा दी। कार का टायर फट गया, फिर भी युवक करीब 5 किलोमीटर तक कार को रिम पर दौड़ाते रहे। इस
घायल विजयपाल मीणा निवासी बोरी ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने दोस्त के साथ खाना खाने ढाबे पर गया था। इस दौरान एक गुजरात नंबर की कार में 3 युवक आए। वे शराब के नशे में थे। इसमें एक जयंती कलाल निवासी माथुगामडा ओर दूसरा मनीष मेहरा बताया। वहीं, तीसरे का नाम नहीं पता है। तीनों उससे झगड़ा करते हुए गाली गलौज करने लगे। वहीं, एक युवक ने उस पर लट्ठ से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और लहूलुहान हो गया।
घटना के बाद गांव के लोग भी इकट्ठे हो गए। वहीं, मामला बढ़ने पर तीनों युवक कार में सवार होकर डूंगरपुर की तरफ भागे। कुछ लोगों ने कार को रोकने पथराव भी किया। कुछ लोग गाड़ियों से कार का पीछा करने लगे। फॉरच्यूनर कार को दौड़ाते समय सती रामपुर के पास आगे के लेफ्ट साइड का टायर निकल गया और कार रिम पर ही दौड़ाने लगी।
रिम पर एक तरफ झुकी हुई कार तेज रफ्तार दौड़ने से चिनगारियां निकलने लगी। घटना स्थल से थाने की दूरी करीब 20 किलोमीटर थी। इस दौरान करीब 5 किलोमीटर तक कार रिम पर दौड़ती रही।
वहीं, शहर में भगवान परशुरामजी चौराहा से अंदर कार आते ही लोग भी अचंभित हो गए। शहर में भीड़भाड़ ओर ट्रैफिक के बीच ही कार दौड़ते हुए सदर थाने पहुंचकर कार रोक ली। रिम पर दौड़ती कार आकर रुकते देख एक बार पुलिस भी चौंक गई। पुलिस ने कार सवार तीनों युवकों को डिटेन किया है। फिलहाल पुलिस अब मामले में जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments