![]()
कथा प्रवक्ता वैदिक अमिताचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और नंदोत्सव का प्रसंग सुनाया।
जयपुर के बी.एस. बाईपास स्थित तरूक्षधाम नगर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान गुरुवार को नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कथा प्रवक्ता वैदिक अमिताचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और नंदोत्सव का प्रसंग सुनाया।
कथा के दौरान व्यासपीठ से ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ और ‘यशोदा मैया दे दो बधाई’ जैसे बधाई गीत गूंजे। इन गीतों पर पूरा पांडाल झूम उठा और श्रद्धालुओं ने नृत्य कर अपनी खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम के आयोजक रमाकांत कटारा और लोकेश शर्मा ने बताया कि नंदोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच फल, मिठाई, कपड़े, बिस्कुट और ट्राफियों का वितरण किया गया। इससे पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से भर गया।
व्यासपीठ से वैदिक अमिताचार्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने समस्त बृजवासियों को आनंद देने के लिए नंदोत्सव का आयोजन किया था। यह उत्सव जगत में प्रसन्नता और उल्लास का संदेश फैलाता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments