![]()
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का सियासी घमासान लगातार बढ़ता जा रहा है। सवाई माधोपुर जिला क्रिकेट संघ के चुनाव को लेकर कोर्ट में दायर हुई या याचिका के बाद अब जिला क्रिकेट संघ के मौजूदा पदाधिकारियों ने पूर्व में हुए चुनाव को फर्जी बताते हुए पूर्व कार्यकारण
सवाई माधोपुर जिला क्रिकेट संघ के जॉइंट सेक्रेटरी जितेंद्र उपाध्याय ने गुरुवार को जयपुर में दैनिक भास्कर से बातचीत में आरोप लगाते हुए कहा है कि साल 2018 में सवाई माधोपुरe हुए संघ के चुनाव में फर्जी साइन और दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से मनोनीत सदस्य भवानी सिंह के फर्जी हस्ताक्षर करके चुनाव करवाया गया। जिसके खिलाफ जिला क्रिकेट संघ पुलिस में शिकायत दर्ज करेगा।
उपाध्याय ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच की जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही फर्जी चुनाव करके सत्ता में आई कार्यकारिणी द्वारा राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन से जितना भी पैसा उपयोग में लाया गया है। उसकी रिकवरी भी की जाए।
इस पूरे मामले से चर्चा में आए भवानी सिंह ने कहा कि मेरे नाम का दुरुपयोग किया गया है। मेरे फर्जी साइन करवाकर चुनाव करवाए गए। मेरे नाम का एक शपथ पत्र भी दिया है। जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा।
बता दें कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन एडहॉक कमेटी कन्वीनर दीन दयाल कुमावत फिलहाल सवाई माधोपुर जिला क्रिकेट संघ से पदाधिकारी है। जिसको लेकर कोर्ट में मामला विचाराधीन है। ऐसे में एडहॉक कमेटी के एक्सटेंशन से पहले हुए इस विवाद का असर अगले कुछ दिनों में एडहॉक कमेटी के पदाधिकारियों पर भी नजर आ सकता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments