☜ Click Here to Star Rating



धौलपुर में युवक कांग्रेस ने शहर की प्रमुख समस्याओं को लेकर सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया।

धौलपुर में युवक कांग्रेस ने शहर की प्रमुख समस्याओं को लेकर सोमवार को जिला अध्यक्ष तरुण शर्मा उर्फ नीरू पंडित के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। पत्र में चार प्रमुख मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की

.

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में चार मुद्दों को सामने रखा है। पहला मुद्दा बरसात के दौरान मुख्य मार्गों और बस्तियों में जल भराव की समस्या है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी पैदा होते हैं। दूसरा मुद्दा क्षेत्र की जर्जर सड़कों का है। गड्ढों और टूटी सड़कों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं।

तीसरा मुद्दा प्राकृतिक आपदा से किसानों को हुए नुकसान का है। युवक कांग्रेस ने मांग की है कि किसानों को समय पर उचित मुआवजा मिले। चौथा मुद्दा पीने के पानी की समस्या है। चंबल नदी नजदीक होने के बावजूद शहर में शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। नलों में सीवर का गंदा पानी आ रहा है।

युवक कांग्रेस ने इन समस्याओं का 7 दिन के भीतर समाधान करने की मांग की है। पत्र में चेतावनी दी गई है कि समय सीमा में समाधान नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading