![]()
भाजपा शहर मंडल डीग ने मेला ग्राउंड स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में मंडल स्तरीय सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित ने सेवा पखवाड़े के प्रकल्पों की जानकारी दी।
राजपुरोहित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व की चर्चा की। उन्होंने स्वामी विवेकानंद से प्रधानमंत्री मोदी की तुलना करते हुए कहा कि दोनों का नाम नरेंद्र है। जैसे विवेकानंद ने विश्व में भारत को पहचान दिलाई, वैसे ही मोदी भी कर रहे हैं।
सेवा पखवाड़े का आयोजन प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यशाला के अंत में मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में राजेंद्र खंडेलवाल, अनिल गुप्ता एडवोकेट, राकेश गिरसे, पवन खंडेलवाल, हरपाल सिंह, तुषार कौशिक, जतिन गुप्ता ,इंदरजीत सांखला समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनके अलावा प्रीति गर्ग, भावना गांधी, हिमांशी दुसाद, अर्चना किराड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments