☜ Click Here to Star Rating



दशहरा मेला अधिकारी अनुराग भार्गव का तबादला

राज्य सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है राजस्थान प्रशासनिक सेवा(RAS) के 222 अफसर को ट्रांसफर किए हैं। इस फेरबदल में जिला स्तर पर भी 11 विभागों में बदलाव किया गया है। जिनमें अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार

.

कोटा दक्षिण निगम आयुक्त अनुराग भार्गव का भी नाम है। अनुराग भार्गव कोटा राष्ट्रीय दशहरा मेले की तैयारी में लगे है। वो दशहरा मेला अधिकारी भी है।

वीरेंद्र सिंह यादव एडीएम सिटी, ओम प्रकाश मेहरा होंगे कोटा नगर निगम दक्षिण आयुक्त

सदस्य सचिव, राजस्थान राज्य महिला आयोग वीरेंद्र सिंह यादव को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट कोटा (एडीएम सिटी) लगाया है। अतिरिक्त कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट भीलवाड़ा ओम प्रकाश मेहरा को कोटा दक्षिण नगर निगम कोटा दक्षिण आयुक्त लगाया है। उपनिदेशक (क्षेत्रीय) स्थानीय निकाय विभाग कोटा, कमल कुमार मीणा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद की जिम्मेदारी दी है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बारां, दिवांशु शर्मा को उपनिदेशक (क्षेत्रीय )स्थानीय निकाय विभाग कोटा लगाया है।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम सिटी) मुकेश कुमार चौधरी को कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) सचिव, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल सिंह को कोटा विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी दी है। कोटा विकास प्राधिकरण के सचिव कुशल कुमार कोठारी को अतिरिक्त आयुक्त सीएडी लगाया है।

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, हर्षित वर्मा को उपायुक्त कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) के पद पर लगाया है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार सरिता वर्मा को जिला आबकारी अधिकारी कोटा के पद पर लगाया है।भंवर लाल जनागल को जिला आबकारी अधिकारी पद से हटाकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बारां के पद पर लगाया है।कोटा विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार भावना शर्मा को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बनाया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading