![]()
दौसा में यूथ कांग्रेस पदाधिकारी ने स्थापना दिवस मनाया।
यूथ कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शनिवार को दौसा कार्यालय पर पदाधिकारियों ने झंडारोहण कर नारेबाजी की। प्रदेश महासचिव करतार सिंह गुर्जर ने बताया कि युवा कांग्रेस विश्व का सबसे बड़े लोकतांत्रिक संगठन है। जिसने लाखों कार्यकर्ताओं को पहचान दी और लोगों के ह
उन्होंने कहा कि देश में इन दिनों अघोषित इमरजेंसी के हालात बने हुए हैं, ऐसे में लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करना होगा। संगठन अब युवा शक्ति के हक अधिकारों की आवाज को और बुलंद करेगा।
इस दौरान दौसा विधानसभा अध्यक्ष अजीत बैंसला, सिकराय विधानसभा अध्यक्ष हेमन्त गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष हेमराज जौपाड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष हरकेश निमाली, मोनू मीणा पचवारा सहित युवा मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments