![]()
दिलावर ने विश्व आदिवासी दिवस पर रंगबाड़ी स्थित कोटिया भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा मेरे अच्छे मित्र हैं लेकिन बेईमान है। भ्रष्टाचार उनके रोम रोम में बसा हुआ है। दिलावर ने विश्व आदिवासी दिवस पर रंगबाड़ी स्थित कोटिया भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में
दिलावर ने कहा कि आपने देखा होगा। तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षकों की मौजूदगी में टीचरों से पूछा था हमारे यहां शिक्षा विभाग में ट्रांसफर में पैसा तो नहीं चलता ? सब ने एक राय होकर हां कहा था, ओर कहा -ऐसा ही चलता है। तो उनके (डोटासरा) के रोम रोम में बसा हुआ है। जिस प्रकार पेपर लीक कर लूट मचाई है पूरा राजस्थान जानता है। वह मेरे मित्र है लेकिन बेईमान है।
दिलावर के कहा कि हमने झालावाड़ के पीपलोद स्कूल के लिए डेढ़ करोड़ रुपए दे दिए है। बहुत जल्दी स्कूल भवन का निर्माण होगा। प्रदेश में दो हजार के करीब जो जर्जर स्कूल है उन स्कूलों की मरम्मत व निर्माण लिए हमने राशि उपलब्ध करवा दी है।
आगे से हमने अधिकारी को निर्देश दिया है कोई भी नया भवन बनता है उस पर निर्माण तिथि व अधिकतम अवधि लिखी जाए। यानी बिल्डिंग पर मैन्युफैक्चरिंग डेट व एक्सपायरी डेट लिखेंगे। ताकि अवधि पूरी होते ही बिल्डिंग को गिरा दें,उसे नष्ट कर दें।
मैंने सभी अधिकारों से कहा है नई टेक्नोलॉजी आ गई है यदि नई टेक्नोलॉजी ये बता सके जो बिल्डिंग खड़ी है उसकी कितनी उम्र बची है वो भी उल्लेखित करें। अधिकारी एक्सर्ट्स से राय ले रहे है। ताकि उसके अवधि पूरी होने पर उसे गिरा दें और जर्जर भवन गिरने की नौबत ना आए।
उन्होंने कहा कि पूरे देश को कहना और स्वीकार करना चाहिए कि विदेशी सामान का उपयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि हम भारत माता के बेटे हैं। हमारा देश हमारे कारण कमजोर ना हो। हम देश में बना उत्पाद खरीदेंगे तो देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।देश के बेरोजगारों को रोजगार मिलेग। दुश्मन देश ताकतवर नहीं होंगे। मैंने मेरे विभाग को विदेशी सामान प्रयोग नहीं करने का निर्देश दिया है।यदि कोई करता है तो उससे व्यक्तिगत वसूली की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments