हर घर तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारी ने की चर्चा।
भाजपा की ओर से 10-14 अगस्त तक शुरू होने वाली हर घर तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को विजयपताका में जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी, अभियान के जिला प्रभारी व प्रदेश उपा

सांसद लुंबाराम चौधरी ने किया संबोधन।
मुख्य वक्ता नाहरसिंह जोधा ने कहा कि कार्यकर्ता जिलेभर में देशभक्ति की भावनाओं को प्रवाहित करें। उन्होंने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर युवाओं को बंटवारे के दंश के बारे में बताने का आह्वान किया। जोधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद तिरंगा यात्राओं से सेना के शौर्य को सलाम किया गया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी देशभक्ति के जज्बे से अभियान चलाने और जनता से सीधे जुड़ने का आग्रह किया।

कार्यशाला में मौजूद रहे भाजपा कार्यकर्ता।
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ नई पीढ़ी में देशभक्ति के जज्बे को बढ़ाने पर जोर दिया। देवासी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की मंशा है कि अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का फायदा पहुंचे।
सांसद लुंबाराम चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था, तब संविधान खतरे में नहीं था क्या? उन्होंने कांग्रेस के ‘संविधान खतरे में है’ के दावे पर सवाल उठाए।
कार्यशाला में हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार करने का आग्रह किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments