![]()
पाली में एक बेरोजगार युवक को दुबई में अच्छी सैलरी पर कम्पनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन भाईयों ने उससे साढ़े चार लाख रुपए की ठगी की और रातों रात मकान खाली कर फरार हो गए। पीड़ित ने अब कोर्ट के जरिए थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस जांच में जुटी
औद्योगिक थाना पुलिस के अनुसार पाली शहर के महिला थाने के पास रहने वाले 39 साल के नसीब पुत्र शफी मोहम्मद ने कोर्ट के जरिए 15 सितम्बर 2025 को रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि पाली के राजेंद्र नगर क्षेत्र में बोचालियो की ढाणी भूणी नागौर निवासी कुंदनराम पुत्र चूनाराम किराए के मकान में रहता है और महाराणा प्रताप सर्किल के पास उसकी इलेक्ट्रिक की शॉप है। जहां उसका आना-जाना था। रिपोर्ट में बताया कि कुंदनराम की शॉप पर उसका भाई रतनराम और रामेश्वर का आना-जाना लगा रहता था।
दुबई में 2 लाख महीना सैलरी का दिया झांसा रिपोर्ट में बताया कि तीनों भाईयों ने मिलकर षड्यंत्र रचा और अक्टूबर 2024 को उससे मिले। उन्होंने कहा वे दोनों दुबई में कम्पनियों में बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का काम करते है। उन्होंने दुबई की एक ऑयल कम्पनी में 2 लाख रुपए प्रति महीने की सैलेरी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और बोले कि इसके लिए कमीशन के रूप में साढ़े चार लाख रुपए देने होंगे। इस पर 29 अक्टूबर 2024 से 4 नवम्बर 2024 तक उसने आरोपियों को तीन लाख रुपए दिए। फिर दिसम्बर 2024 में डेढ़ लाख रुपए दे दिए।
रातों रात किराए का मकान खाली कर भागे रिपोर्ट में बताया कि जैसे ही उसने डेढ़ लाख आरोपियों को दिए वे पाली के राजेंद्र नगर में स्थित अपना किराए का मकान खाली कर रातों-रात फरार हो गए और फोन भी बंद कर दिया। इसकी जानकारी जब उसे हुई तो वह अपने भाई के साथ 15 मार्च 2025 को आरोपियों के बोचालियो की ढाणी भूणी नागौर गया। जहां आरोपियों ने उनसे मारपीट की और रुपए लौटाने से इंकार कर दिया।
थाने में सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट से करवाया मुकदमा रिपोर्ट में बताया कि घटना को लेकर 16 मार्च 2025को औद्योगिक थाने में रिपोर्ट दी लेकिन पुलिस ने दर्ज नहीं की। ऐसे में कोर्ट के जरिए औद्योगिक थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments