![]()
जिले में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई।
करौली जिले में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे से अधिक समय तक हल्की से तेज बौछारें, मेघ गर्जना और तेज हवाएं चलीं। इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन खेतों में खड़ी और खलिहान में रखी
बारिश के कारण नदी-नालों, तालाबों और बांधों में एक बार फिर पानी की आवक हुई है। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक बीडी शर्मा ने बताया कि खेतों में पककर तैयार खड़ी फसल की कटाई में देरी होगी और खलिहान में रखी फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां खेतों में जलभराव हुआ है, वहां आगामी रबी फसल और सरसों की बुवाई प्रभावित होने की संभावना है।
ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन हिंडौन सिटी के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमके नायक के अनुसार, लौटता हुआ मानसून अक्सर इस तरह की बारिश लाता है। उन्होंने बताया कि अगले 1-2 दिनों में मानसून की विदाई संभव है। यह उल्लेखनीय है कि करौली जिला मुख्यालय सहित कई क्षेत्रों में करीब 10 दिन बाद बारिश हुई है, जिससे मौसम में ठंडक महसूस की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments