![]()
ओबीसी कांग्रेस की प्रदेश एडवाइजरी काउंसिल में झालावाड़ के प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य शैलेंद्र यादव को नियुक्त किया गया है।
राजस्थान ओबीसी कांग्रेस की प्रदेश एडवाइजरी काउंसिल में झालावाड़ के प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य शैलेंद्र यादव को नियुक्त किया गया है। गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने उनके कार्यालय पहुंचकर इस नियुक्ति पर उनका अभिनंदन किया।
कांग्रेस नेता ओम पाठक ने बताया कि फारूख अहमद, सिट्टू हाडा, सेवादल अध्यक्ष डॉ. नंद सिंह राठौड़, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल नफीस शेख, सामाजिक कार्यकर्ता भगवती प्रकाश, भारत सिंह राठौड़, मनजीत सिंह कुशवाहा, सूरज करण नागर और शाह फैसल सहित कई सदस्यों ने शैलेंद्र यादव को माला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कहा कि शैलेंद्र यादव एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। उनकी इस नियुक्ति से झालावाड़ जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments