![]()
धौलपुर जिले के मनिया थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
धौलपुर जिले के मनिया थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देसी कट्टा जब्त किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान के निर्देश पर थानाधिकारी मनिया उदयचंद मीना के नेतृत्व में टीम ने अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार 30 सितंबर 2025 को मुखबिर से मिली सूचना पर एएसआई थानसिंह अपनी टीम के साथ कृपापुरा मोड़ (विपरपुर पीएचसी) पहुंचे। वहां से उन्होंने विजयसिंह (28) पुत्र भंवरसिंह लोधा निवासी ऐदलपुर, थाना मनियां, जिला धौलपुर को पकड़ा। उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा 315 बोर बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके पर ही अवैध हथियार को जब्त कर लिया और आरोपी विजयसिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी विजयसिंह को 1 अक्टूबर 2025 को धौलपुर के अवकाशकालीन कोर्ट में पेश किया।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी उदयचंद मीना, एएसआई थानसिंह, कॉन्स्टेबल वीरसिंह, कॉन्स्टेबल नरेंद्रसिंह और कॉन्स्टेबल चालक राकेश शामिल थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments