पाली के इंद्रा कॉलोनी प्रजापति छात्रावास में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में माटी कला बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल राज प्रशिक्षण प्राप्त कारिगरों को प्रशस्ति पत्र देते हुए।
माटी कला बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल राज ने बुधवार को पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी स्थित प्रजापति समाज भवन में 63 चयनित लोगों में मिट्टी कला कारिगरों में निशुल्क 63 विद्युत चाक और 63 पदचाप मशीनों का वितरण किया।

पाली के इंद्रा कॉलोनी प्रजापति छात्रावास में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।
बता दे कि बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के तहत राज्य में 2 हजार कारीगरों को रोजगार योजना के तहत निशुल्क मशीन वितरण किया जाना था। इसी योजना के तहत माटी कला बोर्ड की ओर से ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त किए गए थे। जिसमे से जिले के 63 कारीगरों का चयन कर 10 दिवसीय प्रशिक्षण देकर 63 विद्युत चाक व 63 पदचाप मशीनों का वितरण किया गया। प्रशिक्षित कारीगरों को अनुभव प्रमाण पत्र भी दिए गए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि राजस्थान सरकार की रोजगार योजना में वित्त मंत्रालय के सहयोग से संपूर्ण राज्य में 2 हजार कारीगरों को रोजगार प्रदान करने की मंशा से इन मशीनों का मुफ्त वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, महामंत्री नारायण कुमावत, परमेंद्र सिंह, राहुल मेवाड़ा, अभिषेक दुग्गड़ सहित प्रजापत समाज के लोग सहित लाभान्वित महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

पाली के इंद्रा कॉलोनी प्रजापति छात्रावास में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्रजापति समाज के लोग।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments