![]()
जैतसर में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जिले के जैतसर में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस गश्त के दौरान युवक को संदिग्ध गतिविधियों के कारण रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 6 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।
थानाधिकारी इमरान खान के अनुसार वह कॉन्स्टेबल विजयपाल, नरेंद्र कुमार और राजेंद्र कुमार के साथ गांव 3 जीबी में नियमित गश्त पर थे। इस दौरान 2 जीबी मुख्य सड़क मार्ग पर एक युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह घबरा गया और बाइक मोड़कर वापस जाने लगा।
इसी बीच उसकी बाइक बंद हो गई और पुलिस ने उसे मौके पर ही रोक लिया। पूछताछ के दौरान वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। तलाशी लेने पर उसके पास एक पारदर्शी प्लास्टिक की थैली मिली, जिसमें 6 ग्राम चिट्टा था।
गिरफ्तार युवक की पहचान हरिकिशन पुत्र शेर सिंह जाट के रूप में हुई है। वह वार्ड नंबर 1, रामदास कॉलोनी, श्रीविजयनगर का रहने वाला है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर जैतसर थाने लाया गया।
हरिकिशन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 व 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच के लिए प्रकरण सूरतगढ़ सदर थाना प्रभारी रामकुमार को सौंपा गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments