![]()
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती हमले में घायल हुआ युवक।
पाली में एक काका ने अपने ही भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया। इस हमले में युवक के सिर और नाक पर गंभीर चोटें आई।
जिसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल भर्ती किया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। मामला पाली जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र के जोजावर बासनी गांव का है।
सिर-चेहरे पर गंभीर चोट
जानकारी के अनुसार, रविवार को राजेंद्र तिवारी (29) पुत्र प्यारेलाल खेत से आ रहा था। इस दौरान रास्ते में उसके काका ने अचानक उस पर कुल्हाड़ी से पीछे से हमला कर दिया। इस हमले में उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई। बड़ी मुश्किल से खुद को बचाकर भागा। घटना को लेकर पीड़ित ने आरोपी काका के खिलाफ सिरियारी थाने में रिपोर्ट भी दी। घायल का पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
जमीनी विवाद को लेकर कोर्ट केस चल रहा
घटना को लेकर उसने बताया कि काका और उसके परिवार में जमीन विवाद को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। इसी विवाद को लेकर उसके काका ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके पिता प्यारेलाल की सितम्बर 2020 में हत्या कर दी थी। इस पर चार जनों को जेल हुई थी। करीब दो साल जेल में बिताने के बाद उसका काका जेल से जमानत पर आया और अब उसकी जान लेना चाहता है। जबकि जमीन विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments