☜ Click Here to Star Rating



दौसा कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे मीणा समाज के लोग।

समता आंदोलन समिति द्वारा एसएमएस अस्पताल में कार्यरत मीणा समाज के कार्मिकों के खिलाफ दी गई शिकायत के विरोध में सोमवार को आदिवासी मीना समाज ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम रामस्वरूप चौहान को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष घासीलाल ग्रामीण ने कहा कि समता समिति द्व

.

ज्ञापन देने पहुंचे लोगों ने समता आंदोलन समिति के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। उन्होंने बताया कि समता समिति द्वारा मीणा समाज को बदनाम करने, जातिवाद और वैमनस्य फैलाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर एसएमएस अस्पताल में कार्यरत मीणा समाज के कर्मचारियों के खिलाफ नफरत व द्वेषता फैलाने का काम किया है। जबकि अस्पताल में कार्यरत सभी कर्मचारी सेवा भावना के साथ ड्यूटी करते हैं।

उन्होंने कहा कि समाज विशेष के कर्मचारियों को आतंकी कहकर सम्बोधित करना संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। ऐसी मानसिकता वाली समिति पर बैन लगाकर उसके पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इस दौरान प्रधान प्रहलाद मीणा, डॉ. मोहनलाल मीणा, नवल मीणा, पार्षद इंद्र मीणा आदि मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading