मुस्लिम समाज के भामाशाह इमरान शेख, अकरमखान और हबीबुल्लाह ने पुरस्कार वितरण किया।
यूनिटी फॉर ह्यूमेनिटी संस्थान ने ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर झालरा मस्जिद में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें क्विज, मेहंदी और पोस्टर प्रतियोगिताएं शामिल थीं।
संस्थान के फज़ल सादात ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष की भांति ईद-ए-मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर किया गया। प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों में ज्ञानवर्धन करना था। करीब 500 मुस्लिम बच्चों ने इसमें भाग लिया। इनमें विभिन्न आयु वर्ग के लड़के-लड़कियां शामिल थे।

प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों में ज्ञानवर्धन करना था।
प्रतियोगिताओं में सामान्य ज्ञान और इस्लाम धर्म से संबंधित प्रश्न पूछे गए। मेहंदी प्रतियोगिता में आमना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में सोफिया सिद्दीकी प्रथम और शगुफ्ता द्वितीय स्थान पर रहीं। सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए गए।
कार्यक्रम की व्यवस्था में यूनिटी फॉर ह्यूमेनिटी के सदस्य फैसल शहादत, यासिर खान, रिजवान खान, इरशाद, रंगरेज फैजान, आदिल जीनू थॉमस, ताहिर कुरैशी और कयूम रंगरेज ने योगदान दिया। मुस्लिम समाज के भामाशाह इमरान शेख, अकरमखान और हबीबुल्लाह ने पुरस्कार वितरण में सहयोग किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments