![]()
बारां के राजकीय अस्पताल में दवाई काउंटर बढ़ाने की मांग को लेकर सेवादल सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बारां के शहीद राजमल मीणा राजकीय अस्पताल में दवाई काउंटर बढ़ाने की मांग उठी है। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
वर्तमान में अडानी पावर प्रोजेक्ट बिल्डिंग में 4 दवाई काउंटर हैं। इमरजेंसी वार्ड में एक काउंटर है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह काउंटर पर्याप्त नहीं हैं। सेवादल ने अडानी बिल्डिंग में 2 अतिरिक्त काउंटर, इमरजेंसी वार्ड में एक और एमसीएच बिल्डिंग में एक नया काउंटर खोलने की मांग की है।
बारां राजकीय अस्पताल जिले का एकमात्र अस्पताल है। यहां 24 घंटे दवाई वितरण की सुविधा की आवश्यकता है। ज्ञापन में अस्पताल परिसर के वाहन स्टैंड ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीण मरीजों के परिजनों से किए जाने वाले दुर्व्यवहार का भी मुद्दा उठाया गया।
जिलाध्यक्ष यादव ने पीएमओ नरेंद्र मेघवाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेघवाल के कार्यकाल में अस्पताल की कई पुरानी समस्याओं का समाधान हुआ है। ज्ञापन देने वालों में आशाराम बैरवा, कुलदीप मीणा, पवन पांचाल, विजय बैरवा, लीलाधर बैरवा, मुकेश यादव, रिंकू यादव और अजय बैरवा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments