![]()
झालावाड़ में 8 सितंबर को 50 हजार किसानों के प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार।
भारतीय किसान संघ झालावाड़ ने किसान शक्ति संगम रैली की तैयारियों का ऐलान किया है। संघ के प्रदेश मंत्री रघुनाथ सिंह सवावत ने बताया कि सरकारें चुनावी वादे तो करती हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद किसानों को भूल जाती हैं।
जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर ने कहा कि युवा किसानों को समर्थन मिलना चाहिए और खेती को लाभकारी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं करेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
प्रांत पशुपालन एवं डेयरी प्रमुख श्री किशन पाटीदार ने बताया कि 8 सितंबर को झालावाड़ जिले के 1465 गांवों से किसान मिनी सचिवालय पहुंचेंगे। यह आंदोलन चित्तौड़ प्रांत के 16 जिलों में होगा, जिसका मुख्य केंद्र झालावाड़ रहेगा।
किसान नेताओं ने फसल नुकसान का मुद्दा भी उठाया। उनके अनुसार सोयाबीन और मक्के की फसल में 80 प्रतिशत नुकसान हुआ है, जबकि अधिकारी केवल 20 प्रतिशत नुकसान दिखा रहे हैं। कार्यक्रम में जिला मंत्री कालूराम दांगी, जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर, जिला कार्यालय मंत्री रामलाल दांगी और जिला कार्यकारिणी सदस्य पुरीलाल दांगी मौजूद रहे।
धरना स्थल पर बनाएंगे दाल बाटी किसान नेताओं ने बताया कि 11 साल से सरकारों के आगे पीछे घूम रहे हैं। इसके बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते मिनी सचिवालय के पास 8 सितंबर को आर पार की लड़ाई के लिए धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस बार धरना प्रदर्शन अनिश्चितकाल के लिए रहेगा ऐसे में किसान यही दाल बाटी बनाएंगे यही सभी के लिए अन्य व्यवस्था की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments