सोलर कनेक्शन लगवाने पर केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाती है।
केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना लागू की गई थी। इस योजना के तहत हर घर तक सौर ऊर्जा के माध्यम से रूफटॉप सोलर के कनेक्शन दिए जाए। इस पर फोकस किया जा रहा है लेकिन शहर के भी कई उपभोक्ता इस बात को लेकर उलझन में है किस तरीके से सोलर का कनेक
उन्होंने कनेक्शन लेने को लेकर जानकारी दी। कहा आज के समय में रूफ टॉप सोलर का कनेक्शन लेना बेहद ही आसान है। इसके लिए PM सूर्यघर योजना के पोर्टल पर जाना है।https://pmsuryaghar.gov.in/ यहां पर अपना आवेदन फॉर्म भर और रजिस्टर्ड वेंडर का ऑप्शन सेलेक्ट कर अपने पसंद के वेंडर को सेलेक्ट करें। इसके बाद आवेदन सबमिट करें। आवेदन सबमिट करने के बाद रजिस्टर्ड वेंडर आपसे संपर्क करेगी इसके बाद उससे बातचीत कर आप अपने घर पर जरूरत के हिसाब से सोलर पैनल लगा सकते हैं।

सोलर एक्सपर्ट ओंकार सिंह ने सोलर पॉवर प्लांट को लेकर सवालों के जवाब दिए।
बैंक से मिलती है सब्सिडी
सोलर कनेक्शन लगवाने पर बैंक की ओर से कम ब्याज पर लोन भी दिया जा रहा हैं। वहीं केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जा रही है। जिसमें एक किलोवाट के कनेक्शन पर 30 हजार, दो किलोवाट पर 60 हजार, 3 किलोवाट पर 18 हजार इस तरह से तीन किलोवाट या इससे अधिक के सोलर पावर प्लांक पर करीब 78 हजार की सब्सिडी मिलती है। ये रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट लगवाने के पंद्रह से बीस दिन में खाते में आ जाती है।
इतने वॉट का लगाएं कनेक्शन
अब सवाल ये है कि आम उपभोक्ता कैसे तय करें कि उनके मकान में कितने वाट का कनेक्शन सही रहेगा। इसको लेकर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उदाहरण के तौर पर यदि किसी उपभोक्ता के घर पर महीने का बिल 3- 4 हज़ार रुपए तक का आता है तो वह 3 से 4 किलोवाट तक का सोलर पावर प्लांट लगा सकता है, यानी की रुपए 1000 के बिल पर 1 किलो वाट का कनेक्शन बेहतर रहता है। अब आप अपने बिल के हिसाब से इसे तय कर सकते हैं। सामान्यतः तीन किलोवाट का कनेक्शन 2 लाख का पड़ता है। जिस पर 78 हजार की सब्सिडी मिल जाती है।

जोधपुर डिस्कॉम की ओर से भी सोलर कनेक्शन को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं।
इसके लिए बैंक से मात्र 6 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर से लोन भी दिया जा रहा है। जिसकी महीने की किस्त 2 लाख के लोन पर 1500 रुपए तक की रहती है। इस तरह से आप तीन से पांच साल तक बैंक की किस्त भरकर अपना बिजली बिल आने वाले 25 साल तक फ्री कर सकते हैं। यानी जितना हर महीने आप जितना बिजली का बिल भरते हैं यदि उतनी ही बैंक की किस्त में पैसे लगाया जाए तो 3 साल में ही लोन फ्री हो सकता है और आने वाले 25 से 30 साल तक मकान का बिजली का बिल शून्य हो जाएगा।
बारिश में भी समस्या नहीं
एक्सपर्ट ओंकार सिंह ने बताया कि बारिश के दिनों में कई बार लोगों में यह भ्रांति रहती है कि सोलर प्लांट बारिश में यूनिट जनरेट कम करता है लेकिन यह सही नहीं है, बारिश के दिनों में भी धूप नहीं निकलने पर महज दस से बीस प्रतिशत बिजली कम बनाता है।
सोलर रूफटॉप लगाने के लिए घर की छत पर पर्याप्त धूप आनी चाहिए। सरकारी बिजली कनेक्शन होना चाहिए। इसके अलावा पहचान के प्रमाण पत्र चाहिए।
सोलर पावर प्लांट ऑनग्रीड होता है। जो दिन में सोलर पैनल से बिजली बनाकर पहले घर में सप्लाई करता है घर में दिन में सारे इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट चलने के बाद बचे हुई बिजली सरकार को एक्सपोर्ट करते हैं। इस प्रकार अपने घर का बिल सूर्य की रोशनी से भर सकते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments