![]()
जहरीले केमिकल युक्त बीजों की थैलियों को खाने से 6 बकरियों की मौत हो गई है।
हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में एक गोदाम से निकले जहरीले केमिकल युक्त बीजों की थैलियों को खाने से 6 बकरियों की मौत हो गई है। चक 9 डीडब्ल्यूडी स्थित गोदाम में केमिकल युक्त बीजों का भंडारण किया जाता है।
गोदाम की सफाई के दौरान बीजों की खाली थैलियां और अन्य कचरा गोदाम के सामने डाल दिया गया था। इसी दौरान 23 डीडब्ल्यूडी निवासी पाबूदान सिंह पुत्र राजू सिंह राजपूत अपनी बकरियों को चराता हुआ वहां से गुजरा। उनकी कुछ बकरियों ने गोदाम के बाहर फेंकी गई थैलियों और कचरे को खा लिया। खाने के कुछ देर बाद ही 6 बकरियों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने पशु हेल्पलाइन 1962 को सूचित किया। मौके पर पहुंची हेल्पलाइन की टीम में डॉ. नरेंद्र शर्मा, एलएसआई अजय कुमार और जीतराम ने जहर के असर से तड़प रही बकरियों का इलाज शुरू किया।
सूचना मिलने पर तहसीलदार पायल अग्रवाल ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गोदाम संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने मांग की है कि गोदाम संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में केमिकल युक्त थैलियों को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के लिए पाबंद किया जाए।
अभी तक पीड़ित की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। तहसीलदार पायल अग्रवाल ने कहा है कि बकरियों की मौत का असली कारण तो रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। प्रारंभिक तौर पर जहरीली वस्तु खाने से मौत होना सामने आया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments