इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन के अतिरिक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी और सोनिया यादव को फेयरफेस्ट मीडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं सीईओ संजीव अग्रवाल ने यह पुरस्कार प्रदान किया।
राजस्थान पर्यटन को एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर बड़ी सफलता मिली है। गांधीनगर (अहमदाबाद) स्थित गांधी एग्जीबिशन और कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेस्टिवल (TTF) 2025 में राजस्थान को डिजाइन और सजावट की श्रेणी में उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्म

पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि यह उपलब्धि उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दीया कुमारी की उस रणनीति का परिणाम है, जिसके अंतर्गत राज्य सरकार घरेलू पर्यटन को नई ऊंचाई देने हेतु डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट्स और प्रदर्शनियों में सक्रिय भागीदारी कर रही है।
राजेश यादव ने यह भी बताया कि इस वर्ष राजस्थान मंडप को न केवल उसके भव्य डिजाइन और सृजनात्मक प्रस्तुति के लिए सराहा गया, बल्कि इसमें राज्य के 42 निजी ट्रैवल ट्रेड प्रतिनिधियों की सहभागिता ने भी इसे विशेष और प्रभावी बनाया। राजस्थान टूरिज्म की इस उपलब्धि को न केवल राज्य के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है, बल्कि यह पूरे देश में राजस्थान को एक अग्रणी पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments