☜ Click Here to Star Rating


10 दिनों में उनकी फुल टाइम वेतन वृद्धि और स्थायी पद सृजित करने की मांग।

राजस्थान में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत जुलाई 2021 में राजकीय आयुर्वेद औषधालयों (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) पर पार्ट टाइम योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। महिला प्रशिक्षकों को 5000 रुपए और पुरुष प्रशिक्षकों को 8000 रुपए मानदेय दिया जा रहा है।

.

वर्तमान में कार्यरत 3500 महिला और पुरुष योग प्रशिक्षक औषधालय, पंचायत और स्कूल स्तर पर प्रतिदिन योग के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा रहे हैं। पिछले 4 वर्षों में इन प्रशिक्षकों ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों को अनेक बार फुल टाइम वेतन वृद्धि से संबंधित ज्ञापन सौंपे हैं।

पहले मिला आश्वासन

8 जुलाई 2025 को शहीद स्मारक जयपुर में लगभग 1500 आयुर्वेद योग प्रशिक्षकों ने अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान सरकार ने 10 दिनों में इस मुद्दे पर विचार करने का आश्वासन दिया था।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के समय योग प्रशिक्षकों ने भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं और सनातन धर्म में योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया था। भाजपा नेताओं ने उन्हें वादा किया था कि सरकार बनने पर फुल टाइम वेतन वृद्धि की जाएगी।

योग प्रशिक्षकों के माध्यम से संगम पोर्टल पर सर्वाधिक योगाभ्यास कराने में भारत में प्रथम स्थान मिला

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बी एल कुमावत ने बताया- हाल ही में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजस्थान ने योग प्रशिक्षकों के माध्यम से संगम पोर्टल पर सर्वाधिक योगाभ्यास कराने में भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके बावजूद डबल इंजन भाजपा सरकार होने के बाद भी प्रशिक्षकों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है।

योग प्रशिक्षकों का कहना है कि पब्लिक स्वास्थ्य राज्य का विषय है और कर्मचारियों के हितों की रक्षा राज्य सरकार के दायरे में आती है। साथ ही निश्चित समयावधि के बाद स्थायी नियुक्ति का भी प्रावधान है।

प्रशिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर 10 दिनों में उनकी फुल टाइम वेतन वृद्धि और स्थायी पद सृजित करने की मांग पूरी नहीं हुई, तो जयपुर में संपूर्ण राजस्थान के 3500 महिला और पुरुष योग प्रशिक्षक प्रशासन की अनुमति लेकर आमरण अनशन पर बैठेंगे।

प्रशिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर 10 दिनों में उनकी फुल टाइम वेतन वृद्धि और स्थायी पद सृजित करने की मांग पूरी नहीं हुई, तो जयपुर में संपूर्ण राजस्थान के 3500 महिला और पुरुष योग प्रशिक्षक प्रशासन की अनुमति लेकर आमरण अनशन पर बैठेंगे।

मुख्यमंत्री आवास घेराव की भी चेतावनी

प्रशिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर 10 दिनों में उनकी फुल टाइम वेतन वृद्धि और स्थायी पद सृजित करने की मांग पूरी नहीं हुई, तो जयपुर में संपूर्ण राजस्थान के 3500 महिला और पुरुष योग प्रशिक्षक प्रशासन की अनुमति लेकर आमरण अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास घेराव की भी चेतावनी दी है।

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बी एल कुमावत ने बताया- 4 साल में योग प्रशिक्षकों ने राजस्थान सरकार से ज्ञापन के माध्यम से फुल टाईम स्थायी पद सर्जित करने की मांग करते आ रहे है।, परन्तु राजस्थान सरकार ने अभी तक योग प्रशिक्षको के हितार्थ उज्जवल भविष्य के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। जबकि राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों मे योग प्रशिक्षकों को स्थायी पद सर्जित करके फुल टाईम नियुक्ति के साथ वेतन 25 से 30 हजार प्रति माह दिया जा रहा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading