☜ Click Here to Star Rating



लाडपुर में ग्रामीणों ने टूटी सड़क सही कराने की मांग को लेकर धरना दिया।

बूंदी जिले के तालेड़ा उपखंड के लाडपुर गांव में ग्रामीणों ने सुवासा से लाडपुर को जोड़ने वाली बदहाल सड़क को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। फैक्ट्री के ओवरलोड भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क पर बने 3-4 फीट गहरे गड्ढों के कारण ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को

.

ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री के ट्रकों ने सड़क को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे स्कूली छात्र-छात्राएं, महिलाएं और राहगीर रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। चंद्रप्रकाश मीणा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कई बार प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन को शिकायत दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं होता, फैक्ट्री में किसी भी वाहन या कर्मचारी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त सड़क की तुरंत मरम्मत, बारिश रुकने के बाद सड़क का निर्माण, फैक्ट्री से निकलने वाली जहरीली गैस व गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था, पर्यावरण संतुलन के लिए 20 हजार पौधे लगाना और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी, गांव में मुफ्त बिजली की सुविधा और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जहरीली गैस और गड्ढों से स्कूली वाहन फंसते हैं। इससे बच्चों की जान को खतरा रहता है। मौके पर केशोरायपाटन थाना अधिकारी, पटवारी, कानूनगो और फैक्ट्री अधिकारी पहुंचे। वे ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए।

फिलहाल आंदोलन जारी है और फैक्ट्री का संचालन बाधित है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोई जनहानि या आर्थिक नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी फैक्ट्री प्रशासन की होगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading