☜ Click Here to Star Rating



संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने शुक्रवार को ग्रामीण हाट में रक्षाबंधन मेले और एनएलसी इंडिया द्वारा सीएसआर फंड से यहां बनाई गई आधारभूत संरचनाओं का उद्घाटन किया। जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में जिला प्रशासन, उद्यम प्रोत्साहन संस्थान व जिला उ

.

मेले में विभिन्न उत्पादों की कुल 65 स्टॉल लगाई

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि मेले में विभिन्न उत्पादों की कुल 65 स्टॉल लगाई गई है। जिन पर बीकानेर संभाग के विभिन्न उद्योगों एवं हस्तशिल्प के उत्कृष्ट उत्पाद, राखियां, कॉरपेट, कालीन, पायदान, हैंडीक्राफ्ट, हैंडमेड ज्वैलरी, लेदर प्रोडक्ट्स, बेकरी उत्पाद, कशीदाकारी, नमकीन, वूलन उत्पाद, गारमेंट्स, उस्ता कला, जटिल कढ़ाई वाले वस्त्र, उत्तम मिट्टी के बर्तन, चीनी मिट्टी के बर्तन, लकड़ी की नक्काशी, धातु का कार्य, जीवंत पेंटिंग्स एवं कलाकृतियां इत्यादि का प्रदर्शन एवं विपणन किया गया है।

एनएलसी इंडिया कर रहा है सहयोग

ग्रामीण हाट में भारत सरकार के नवरत्न उपक्रम एनएलसी इंडिया लिमिटेड ( बरसिंगसर परियोजना) की ओर से 30 लाख रुपए कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) फंड से प्रवेश द्वार, फर्श पर इंटरलॉकिंग टाइल्स और सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया। जिसका उद्घाटन भी संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर एनएलसी इंडिया लिमिटेड बरसिंहसर के कार्यकारी निदेशक एस.विजयकुमार, मुख्य प्रबंधक मानव संसाधन डॉ एस.चंद्रशेखर, अतिरिक्त महाप्रबंधक सोलर परियोजना आलोक डांगी, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक सुरेन्द्र कुमार, जिला उद्योग अधिकारी सोहन लाल जाट, प्रशासनिक अधिकारी शेर सिंह तंवर, रवीन्द्र कुमार स्वामी, उद्योग विभाग मेला प्रभारी रवि कुमार उपस्थित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading