अजमेर में करोड़पति बनाने के सपने दिखाकर ठगी करने वाले मास्टर माइंड कॉन्स्टेबल के छोटे भाई को भी क्लॉक टावर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खाते में राशि का लेनदेन हुआ है। आरोपी कॉन्स्टेबल पवन मीणा व अन्य अभी भी फरार है। कॉन्स्टेबल का सरका
क्लॉक टावर थाना प्रभारी वीरेन्द्रसिंह ने बताया- मदनगंज-किशनगढ़ के कॉन्स्टेबल दीपक वैष्णव ने मुकदमा दर्ज करवाया था। शिकायत में बताया कि आरोपी पवन मीणा व कुलदीप मीणा द्वारा बताया कि हाईवे पर बेशकीमती जमीनें परिचित व रिश्तेदारो की है और इसके अलावा ऐसी जमीनें जहां से मास्टर प्लान में बाईपास निकलकर हाईवे से लिंक होगा, जिसकी जानकारी बड़े भाई कुलदीप को है। यहां जमीनों को कोडियों के दाम पर बहुत सस्ती रेट पर दिलवा कर दोगुनी तीगुनी कमाई करवा देगा। एक करोड़ की व्यवस्था कर ली है और एक करोड़ की व्यवस्था और करवा दो। कॉन्स्टेबल पवन मीणा और उसके भाई कुलदीप मीणा ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर एक करोड़ रुपए हड़प लिए।
इसके बाद पुलिस ने गत दिनों करौली निवासी सरकारी टीचर कुलदीप मीणा (34) को गिरफ्तार किया था। उसके अकाउंट से करीब 18 लाख रुपए भी मिले थे। अब उसके छोटे भाई प्रदीप कुमार मीणा पुत्र हरिचरण मीणा जाति मीणा उम्र 27 साल निवासी मकान नं. 2, कोटरा ढेहर थाना हिन्डौन सदर जिला करौली को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के खाते में भी पैसे का लेनदेन हुआ। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

———–
पुलिस वालों से ठगी की यह खबर पढ़िए…
50 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाला मास्टरमाइंड कॉन्स्टेबल, करोड़पति बनाने की स्कीम देता था

राजस्थान में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों से 50 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर ली गई। इस ठगी का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, उन्हीं का साथी पुलिस वाला है। उसने एक कंपनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर चार गुना मुनाफे का लालच दिया। पूरी खबर पढ़ें…

पुलिसकर्मियों से 50 करोड़ की ठगी में सरकारी टीचर अरेस्ट:अकाउंट में 18 लाख रुपए मिले; पुलिस से बचने के लिए हुलिया बदलता रहा
अजमेर में करोड़पति बनाने के सपने दिखाकर 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों से 50 करोड़ की ठगी की गई। यह प्लान दो भाइयों ने मिलकर बनाया, जिनमें एक पुलिस कॉन्स्टेबल और दूसरा सरकारी टीचर है। पुलिस ने करौली निवासी सरकारी टीचर कुलदीप मीणा (34) को गिरफ्तार किया है, जो लगातार अपनी जगह और हुलिया बदलकर चकमा दे रहा था। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी के अकाउंट से करीब 18 लाख रुपए भी मिले हैं। पूरी ख्रबर पढें
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments