![]()
रैली को रवाना करने प्रधानाचार्य।
सवाई माधोपुर में महिला अधिकारिता विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जागरूकता रैली निकाली गई। यहां गीता देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकाली गई।
जोश में दिखी स्कूली बच्चियां
स्कूल की प्रधानाचार्य विनोद कुमारी मोड ने तिरंगा लहराकर रैली का शुभारंभ किया। रैली में कक्षा 9 से 12 तक की सभी बालिकाओं ने भाग लिया। रैली में शामिल स्कूली बालिकाओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन लिखी हुई कैप, लगाकर, हाथों में तख्तियां लेकर और नारेबाजी कर लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया। इस दौरान यहां स्कूली बच्चियां पूरे जोश के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगाती हुई दिखाई दी। इस दौरान यह जागरूकता रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। रैली में महिला अधिकारिता विभाग से अनीता कंवर केंद्र प्रबंधक, प्रिया तेहरिया विधिक परामर्शदाता, रिंकी सैन सामाजिक परामर्शदाता, अनन्या तिवारी एमटीएस आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के मनीष कुमार शर्मा, रामावतार सिंह चौहान, इकरामुद्दीन खान, नीलू मीणा, पार्वती माली, जियाराम वर्मा, प्रतिभा पाठक, अनीता कुमारी वर्मा आदि स्टाफ मौजूद रहा ।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments