मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में आज निकली तिरंगा रैली में शामिल स्टूडेंट
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज शहर में कई आयोजन हुए। इसमें तिरंगा रैली से लेकर तिरंगा वितरण के कार्यक्रम हुए।
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा का आयोजन किया गया। संकाय के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। रैली का शुभारंभ करते हुए शिक्षा संकाय अध्यक्ष प्रो. प्रतिभा पांडे एवं शिक्षा संकाय प्रमुख डॉ. अल्पना सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्रध्वज का महत्व एवं सम्मान के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर भारतीय को हमारे देश की आज़ादी के जश्न में तिरंगा हर घर पर गर्व से फहराने का निमंत्रण देता है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ़ एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे सामूहिक गौरव और एकता का गहरा प्रतिनिधित्व हैं।

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की तिरंगा रैली में शामिल स्टूडेंट और अन्य
तिरंगा रैली निकाल भाईचारे का दिया संदेश जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय एवं 02 राज आर एण्ड वी नवानिया, 10 राज बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा वितरण एवं आयोजित तिरंगा रैली का शुुभारंभ कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, प्राचार्य प्रो. सरोज गर्ग ने किया।
तिरंगा रैली की रवानी से पूर्व विद्यार्थियों को देश की आन, बान, शान को अक्षुण्ण बनाये रखने, हर घर तिरंगा फहराने की शपथ दिलाते हुए प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत की राष्ट्रीय एकता, शांति, समृद्धि, और विकास का प्रतीक है। लाखों लोगों की कुर्बानी के बाद यह दिवस हमें मिला है, इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. अमी राठौड़, डॉ. बलिदान जैन, डॉ. रचना राठौड़, डॉ. भूरालाल श्रीमाली, डॉ. हिम्मत सिंह चुण्डावत, डॉ. रोहित कुमावत,डॉ. सरिता मेनारिया, कृष्णकांत कुमावत आदि मौजूद थे।

सुविवि उदयपुर के शिक्षा संकाय में तिरंगा रैली में स्टूडेंट का एक ग्रुप

सुविवि में निकली तिरंगा रैली में स्टाफ भी शामिल हुआ
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments