सड़क पर पलटी हुई काले रंग की राजस्थान नंबर थार गाड़ी।
यमुनानगर में जगाधरी क्षेत्र के गुलाब नगर चौक पर देर रात करीब साढ़े 11 बजे एक राजस्थान नंबर की तेज रफ्तार काले रंग की 4×4 थार गाड़ी ने दो गायों और एक बछड़े को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर के बाद गाड़ी बेकाबू होकर 60 से 70 मीटर दूर जाकर पलट गई। गाड़ी के आगे लगे लाल रिबन से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गाड़ी नई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की रफ्तार 100 किमी/घंटा से अधिक थी।

गोवंश से टक्कर के बाद सड़क के बीच पलटी थार गाड़ी।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह पास के अस्पताल के सामने सड़क किनारे खड़ा था, तभी यह थार तेज गति से निकली और कुछ ही पल बाद यह हादसा हो गया। गाड़ी में दो लोग सवार थे, जिन्हें दूसरी गाड़ी से अस्पताल पहुंचा दिया गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़।
अभी थार सवारों के बारे में और जानकारी नहीं मिली है। हादसे के बाद गौवंशों के शव सड़क पर पड़े होने से कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि गोवंश सड़क पर बैठा था जोकि शायद कार चालकों को दिखाई नहीं दिया होगा जिस कारण यह हादसा हुआ है।

थार के आगे लगा लाल रिबन, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है गाड़ी नई है।
जगाधरी सिटी थाना से प्रभारी तरसेम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। एसआई चरणजीत सिंह ने कहा कि फिलहाल पता चला है कि चालक ने नशा किया हुआ था। बाकी जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments