![]()
पाली में सांप के काटने से किसान की मौत होने के बाद उसकी बॉडी मोर्चरी में रखवाते हुए।
पाली में खेत में काम कर रहे एक 22 साल के किसान को सांप ने काट लिया। इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल लाया गया। लेकिन डॉक्टर भी उसकी जान नहीं बचा सके। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रो कर हॉस्पिटल में ही बुरा हाल हो गया। जिन्हें साथ आए रिश्तेदारों ने संभाल
जानकारी के अनुसार पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के चतराडा भाखर गांव निवासी 22 साल का चैनाराम पुत्र विश्रामराम रविवार को अपने खेत में काम रह था। इस दौरान अचानक वहां बैठ सांप ने उसे डंस लिया। इस पर उसने परिजनों को जानकारी दी। इलाज के लिए उसे रोहट हॉस्पिटल ले गए। जहां से उसे पाली लाया गया। पाली में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की बॉडी का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments