☜ Click Here to Star Rating



अजमेर में महिला से लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार बदमाश महिला को धक्का देकर पर्स लूट कर फरार हो गया। पर्स में महिला की सोने की चेन, मोबाइल और नगदी थी। सूचना मिलने पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर

.

क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार एलआईसी कॉलोनी निवासी शिल्पी जैन की ओर से थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने घर से वैशाली नगर अजमेर आ रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति उनका पीछा कर रहा था।

पीड़ित ने बताया कि उसकी स्कूटी की टोकरी में आगे पर्स रखा हुआ था। बदमाश ने उन्हें धक्का दिया और वह असंतुलित हो गई। बाद में उनका पर्स लेकर भाग गया।

उन्होंने बदमाश का पीछा किया लेकिन वह भाग निकला। उनके पास में 2 हजार रुपए नगदी, सोने की चेन और एक मोबाइल था। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई मंगाराम की ओर से की जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading