![]()
जयपुर| राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के नेतृत्व में राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। समापन समारोह को संबोधित करते हुए राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता ने कहा कि प्रदेश में कुश्ती अब एक क्रांतिकारी परिवर्तन
दत्ता ने कहा कि राजस्थान राज्य कुश्ती संघ की नई कार्यकारिणी का फोकस पहलवानों को वे सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर है, जिससे वे अभी तक वंचित थे। राजस्थान के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, उसका श्रेय राजीव दत्ता के नेतृत्व में सराहनीय कार्य कर रही राजस्थान राज्य कुश्ती संघ की कार्यकारिणी को जाता है।
वहीं पूर्व सांसद रंजीत कोहली ने कहा कि राजीव दत्ता के प्रदेश कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने के बाद महिला कुश्ती को एक नया बल मिला है। हाल ही में एथेंस में आयोजित विश्व अंडर-17 कुश्ती प्रतियोगिता में हमारी दो महिला पहलवानों ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीते। भरतपुर में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी महिला पहलवानों की अधिक सहभागिता देखने को मिल रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments