![]()
उदयपुर के पानरवा थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले एक मकान में अवैध शराब और जूआ सट्टा खेलने की कार्रवाई में पुलिस द्वारा लापरवाही बरती गई। ऐसे में एसपी योगेश गोयल ने बीती रात आदेश जारी करते हुए डैया चौकी के तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। पान
इन्हें किया लाइन हाजिर एसपी ने डैया चौकी प्रभारी एएसआई निकेश कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार और कांस्टेबल जवानमल बंजारा को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया। एसपी योगेश गोयल ने कहा कि जिले में जूआ-सट्टा, अवैध शराब सहित अन्य गतिविधियों के खिलाफ सख्ती से अभियान जारी रहेगा। इसमें किसी भी स्तर पर पुलिसकर्मियों की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
तीन दिन पहले जंगल में बने एक मकान में की थी कार्रवाई जिला स्पेशल टीम, पानरवा थाना और झाड़ोल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंबासा के जंगल में बने एक मकान में कार्रवाई की थी। यहां से जूआ खेलते 20 लोगों को पकड़ा था। उनसे 2.47 लाख रुपए और दो पेटी अवैध शराब बरामद की थी। साथ ही एक इनोवा गाडी भी जब्त की थी। इस पूरे मामले में कार्रवाई को लेकर पुलिस की ओर से लापरवाही सामने आ रही है। हालांकि लापरवाही कैसे और क्यों बरती गई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments