जयपुर में सुबह करीब पौने सात बजे अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई।
राजस्थान में सोमवार (18 अगस्त) को 27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह-सुबह जयपुर शहर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
रविवार को गंगानगर, सिरोही, राजसमंद, कोटा समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई थी। उधर, पूर्वी राजस्थान के जिलों में बारिश का दौर हल्का पड़ने से यहां गर्मी, उमस बढ़ गई।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में एक नया लो-प्रेशर सिस्टम बना है। इसके असर से देश के मध्य और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इस सिस्टम के असर से प्रदेश में भी बारिश का दौर लगातार जारी रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के दौरान श्रीगंगानगर के सादुलशहर में 10MM, जयपुर के कोटपूतली में 12, कोटा के खातोली में 15, डीगोद में 9, झालावाड़ शहर में 13, सुनेल में 13, हनुमानगढ़ के संगरिया में 16, चित्तौड़गढ़ के बस्सी में 11, भीलवाड़ा के बिजौलिया में 10, बारां के शाहबाद में 18, झुंझुनूं के खेतड़ी में 7 और चूरू के राजलदेसर में 6MM बरसात हुई।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून ट्रफ अभी जैसलमेर, उदयपुर, रतलाम होते हुए गुजर रही है। इस कारण राज्य में अगले कुछ दिन दक्षिणी राजस्थान के जिलों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

गर्मी से पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पश्चिमी जिलों में मानसून की हवाएं कमजोर रहने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। जैसलमेर में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में 38.5, जोधपुर में 38, फलौदी में 38, गंगानगर में 38.2, जालौर में 37.4, झुंझुनूं में 35.5, पाली में 35, बीकानेर में 39.2, चित्तौड़गढ़ में 35.4, सीकर में 35.5, अलवर में 35 और जयपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। जयपुर, दौसा, भरतपुर, अलवर समेत कई जिलों में गर्मी के साथ तेज उमस रही।




Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments