![]()
मां अन्नपूर्णा माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
नवरात्रि का आज सातवां दिन है। जिले के देवी मंदिरों व देवालयों में पूजा-अर्चना व पाठ का क्रम जारी है। मंदिरों में अब श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ने लगी है। शहर की प्रमुख शक्ति पीठ मां अन्नपूर्णा माता मंदिर में सुबह मंगला दर्शन के साथ ही श्रद्धालुओं के
मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं द्वारा माता रानी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रोता भजनों का आनंद ले रहे हैं। मंदिर में पंडित गोपाल श्रोत्रिय द्वारा पूजा-अर्चना की जा रही है।
शाम 7 बजे से संध्या आरती का क्रम शुरू होता है, जो करीब 8 बजे तक चलता है। इस दौरान सामूहिक कवच पाठ के बाद आरती की जाती है। इसके बाद जनम-जनम दुखिया प्राणी आया शरण तुम्हारी तथा जय अम्बे, जय अम्बे, जय अम्बे मां जगदंबे की स्तुति की जाती है। इसके अलावा मंदिर में पंचमेवा का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जा रहा है। आज नवरात्रि का सातवां दिन और रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments