![]()
बूंदी के जयस्थल गांव में डंपर की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और माता-पिता घायल हो गए।
बूंदी के जयस्थल गांव में डंपर की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे में बच्ची के माता-पिता और बाइक चालक भी घायल हो गया, जिन्हें कापरेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल दंपती मन्नत पूरी होने पर अपनी बेटी को पहली बार बालाजी के
कार्यवाहक थानाधिकारी आशिक मोहम्मद ने बताया कि बडूंदा निवासी श्याम सिंह राजपूत अपने दोस्त शिवराज जाट, उसकी पत्नी आशा और डेढ़ वर्षीय बेटी यदु के साथ कोडक्या बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। जयस्थल गांव में सड़क निर्माण में लगे एक डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से आशा की गोद में बैठी डेढ़ वर्षीय यदु डंपर की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक श्याम सिंह और शिवराज व उनकी पत्नी आशा घायल हो गए।
सूचना मिलने पर सहायक उपनिरीक्षक कुरसेद खान और हेड कॉन्स्टेबल सत्यनारायण गोचर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को कापरेन चिकित्सालय पहुंचाया और उपचार करवाया। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
घटना के बाद डंपर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया गया है कि शिवराज और आशा की कई वर्षों से कोई संतान नहीं थी। मन्नत पूरी होने पर वे पहली बार अपनी बेटी यदु को बालाजी के दर्शन कराने ले जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments