दिल्ली स्थित एयरफोर्स सेंट्रल मेडिकल एस्टेब्लिशमेंट (AFCME) का एक हॉल झुंझुनूं के जवान सुरेंद्र मोगा को समर्पित किया गया है। इस हॉल को सुरेंद्र हॉल के नाम से जाना जाएगा।
इस मौके पर जवान की पत्नी (वीरांगना) सीमा देवी ने कहा- मुझे मेरे पति की शहादत पर गर्व है। भले ही वे अब मेरे साथ नहीं है, लेकिन उनका बलिदान पूरे देश का है, और यह गर्व उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता है। इस दौरान उनकी बेटी वर्तिका और बेटे दक्ष ने भी मंच पर पिता की स्मृति को नमन किया।
दिल्ली में आयोजित वायु सेना के कार्यक्रम में रविवार को यह घोषणा की गई थी। वहीं रविवार को जयपुर के ‘द कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान’ में वायुसेना दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर विशेष रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के शहीद सार्जेंट सुरेंद्र मोगा की वीरांगना सीमा देवी और उनके दोनों बच्चों, बेटी वर्तिका और बेटे दक्ष का सम्मान किया गया। पूर्व सैनिकों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ शहीद परिवार का अभिनंदन किया।

तस्वीर, जयपुर में हुए शहीद परिवार के सम्मान समारोह की है।
पाकिस्तान के हवाई हमले में हुए थे शहीद
- 9 मई, 2025 को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर सेक्टर में पाकिस्तान के हवाई हमले में सुरेंद्र मोगा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
- हमले के दौरान उन्होंने अपने साथियों की जान बचाने और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
- गंभीर चोटों के बावजूद वे अपने दायित्व पर डटे रहे। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने वीरगति प्राप्त की।
- 12 मई 2025 को उनके पैतृक गांव मेहरादासी में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ था। वायु सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया था।
- भारत के राष्ट्रपति ने सार्जेंट सुरेंद्र मोगा को उनकी असाधारण वीरता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए मरणोपरांत ‘वायुसेना पदक (गैलेंट्री)’ दिया था।

तस्वीर, दिल्ली के मिलिट्री हॉस्पिटल की है। जहां एक हॉल को शहीद का नाम दिया गया है।
पैतृक गांव में शहीद स्मारक
सार्जेंट सुरेंद्र मोगा का पैतृक गांव मेहरादासी (मंडावा तहसील, झुंझुनूं) में आगामी 2 अक्टूबर को शहीद स्मारक की नींव रखी जाएगी। यह स्मारक गांव के लिए प्रेरणा स्रोत और श्रद्धांजलि का केंद्र बनेगा। यहां शहीद की जीवनी और शौर्यगाथा को संरक्षित किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां जान सकें कि उनके गांव का एक सपूत मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ था।
—
पढ़ें शहीद से जुड़ी ये खबर भी…
झुंझुनूं के शहीद सुरेंद्र मोगा को वायु सेना मेडल:राष्ट्रपति ने किया गैलेंट्री अवॉर्ड का ऐलान, मां बोलीं- बेटे की शहादत पर गर्व

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए झुंझुनूं के सुरेंद्र मोगा को मरणोपरांत वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) से सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जांबाज जवानों को वीरता पुरस्कार (गैलेंट्री अवॉर्ड) देने की घोषणा की। इस सूची में मेहरादासी गांव के शहीद सुरेंद्र मोगा का नाम भी है। (पढ़ें पूरी खबर)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments