![]()
बाबाधाम में कन्याओं को पूजन करवाया गया।
भीलवाड़ा में महानवमी पर्व पर शहर सहित जिलेभर में माता रानी के मंदिरों में आज सुबह से पूजन हवन और पूर्णाहुति हुई ।
इस दौरान दोपहर बाद महाआरती हुई। मंदिरों और घरों में कन्याओं का विधि विधान से पूजन किया गया। भीलवाड़ा शहर के बाबा धाम मंदिर में करीब 1008 कन्याओं का पूजन किया गया ।
उन्हें चुनरी ओढ़ा कर तिलक लगाकर मुंह मीठा किया ओर भोजन प्रसाद करवाया। शहर के कई माता मंदिरों ओर घरों में भी मां स्वरूप बच्चियों की पूजा अर्चना की गई और उन्हें भोजन प्रसाद करवाया गया ।
बाबा धाम में 2006 से मना रहे महानवमी का उत्सव बाबा धाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने बताया कि साल 2006 से धाम में महानवमी का पर्व पूरे उत्सव और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। आज सुबह धाम परिवार के साथ मां की पूजा हुई, हवन, दुर्गा पाठ अभिषेक, दुर्गा पूजा की गई। इस दौरान मंदिर प्रांगण में पूरे बाबा धाम परिवार ने हवन में शामिल होकर पूर्णाहुति दी।
दोपहर बाद महाआरती की गई और उसके बाद देवी स्वरूप कन्याओं के चरण धोकर उन्हें तिलक लगाकर चुनरी ओढ़ाई गई और मुंह मीठा करने के बाद उन्हें भोजन प्रसाद कराया गया।
धाम में शाम तक भंडारा चलता है और करीब 1000 से ज्यादा कन्या पूजन में शामिल होती है, भीलवाड़ा शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में भक्त आते हैं और आयोजन में शामिल होते हैं। इससे पूर्व बड़ी संख्या में भक्त पूर्णाहुति में मां के जयकारे लगाते हुए दो शामिल हुए ।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments